Delhi Election Result :
दिल्ली विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुआ था। आज सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो गई है। बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM की काउंटिंग चल रही है।
रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलती नजर आ रही है। इस समय भाजपा 39 सीटों पर लीड कर रही है। सीएम आतिशी सहित आप के कई बडे़ चेहरे पीछे चल रहे हैं। इस समय बीजेपी 39 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं आप 30 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) दो बार से सत्ता में है। यदि इस बार जीतती है कि दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक होगी। वहीं दूसरी ओर यदि भाजपा जीतती है तो देश की राजधानी में 27 साल बाद भगवा लहराएगा। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है।
काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।” दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा।
वहीं काउंटिंग से कुछ देर पहले भाजपा कैंडिडेट प्रवेश वर्मा ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैंने प्रार्थना की है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने।
दिल्ली में वोटों की शुरुआती गिनती में भाजपा आगे चल रही है। शुरू में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन अब भाजपा बहुमत के पार निकल चुकी है। आतिशी सहित आप के कई उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
सुबह से हर किसी की निगाहें इस बात पर रहीं कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करती है या बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी।