Delhi Election Result
दिल्ली विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुआ था। आज सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं।
भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में जीत का चौका लगाने से रोक दिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा यहां 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशि ने दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली चुनाव का परिदृश्य बदल गया। भाजपा मुखर हो गई। वहीं, कांग्रेस ने भी इस तरह टिकट बांटे, जिसने आम आदमी पार्टी को कई सीटों पर आसान जीत से रोक दिया।
इस समय भाजपा 48 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) दो बार से सत्ता में है। यदि इस बार जीतती है कि दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक होगी। वहीं दूसरी ओर यदि भाजपा जीतती है तो देश की राजधानी में 27 साल बाद भगवा लहराएगा।
काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।”
सबकी नजर नतीजों और आंकड़ो पर टिकी है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं।
दिल्ली में वोटों की गिनती में लगातार भाजपा आगे चल रही है। शुरू में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन अब भाजपा बहुमत के पार निकल चुकी है। आप सयोंजक अरविंद केजरीवाल , मनीष सिसोदिया, आतिशी सहित आप के कई उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।
सुबह से हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीत हासिल करती है या बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी, जो होती हुई दिख रही है।
Prev Post
Next Post