चांदी ₹1,655 गिरकर ₹1.12 लाख/किलो ₹ पर आई; सोने का दाम ₹603 की गिरावट के साथ ₹98,414 प्रति 10 ग्राम हुआ
नई दिल्ली । 31 जुलाई 2025 । सोने-चांदी के दाम में आज यानी 31 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 603 रुपए गिरकर 98,414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 99,017 रुपए पर था।
वहीं चांदी की कीमत 1,655 रुपए कम होकर 1,11,745 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,400 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,180 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,850
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,700
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,700
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,700
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,080 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
इस साल अब तक ₹22,252 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,252 रुपए बढ़कर 98,414 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 25,728 रुपए बढ़कर 1,11,745 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।